फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - सिद्धपीठ बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाई होली

Tue, 07 Mar 2023 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1,2,3,4
विज्ञापन

बिजनौर। साहित्य विहार स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी मंदिर परिसर में होली का त्योहार मनाया गया। मंदिर में बालाजी महाराज का संकट मोचन यज्ञ कर छप्पन भोग लगाया गया। इसके अलावा फाग खेला गया और बालाजी महाराज का भव्य गुणगान किया गया।
विज्ञापन

सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में होली गुरु 108 अजय दास महाराज के साथ ही मनाई गई। इसके अलावा बालाजी महाराज का कीर्तन कर फूल, इत्र, अबीर गुलाल के साथ फाग खेला गया। उज्ज्वल शर्मा ने बताया पांच अप्रैल, छह अप्रैल, सात अप्रैल को श्री बालाजी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर राजू खन्ना, अरुण जैन, विकास रावत, बिल्लू, सतवीर चौधरी, अमित अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बालाजी का गुणगान करते हुए एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें