फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों में उल्लास के साथ मनाई होली

विज्ञापन
बिजनौर के परिषदीय स्कूल में होली उत्सव में खुशी मनाते ​विद्यार्थी और ​शि​क्षिकाएं। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के परिषदीय, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालयों तथा निजी स्कूलों में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवकाश घोषित होने से पहले खुले शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। विद्यालय परिसर रंगों से सराबोर नजर आए और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

छुट्टी के बाद शहर की सड़कों पर गुलाल में रंगे विद्यार्थी टोली बनाकर घरों की ओर जाते दिखाई दिए। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चों ने होली गीतों पर प्रस्तुति दी। सरकारी कार्यालयों में भी पर्व की धूम रही। बीएसए कार्यालय, डीआईओएस, विद्युत विभाग तथा विकास भवन समेत अन्य कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए रंगों के इस त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया। उधर रामलीला ग्राउंड स्थित नन्हे कदम प्ले स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। छोटे बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया। अभिभावक, शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ गुलाल खेला है।

-महिलाओं ने भी मनाई होली
बिजनौर। रोटरी क्लब बिजनौर में क्लब से जुड़ी महिलाओं ने होली पर्व मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होली मनाई एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें