फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले रोशन किए जाएंगे ऐतिहासिक स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले रोशन किए जाएंगे ऐतिहासिक स्मारक
विज्ञापन

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के संबंध में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण सुबह आठ बजे होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षिता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े सभी स्थलों पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। जिले के समस्त कार्यालयों में व चयनित अन्य स्थान पर पौधरोपण, मिष्ठान एवं फल वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार एवं कुष्ठ आश्रम, जिला महिला चिकित्सालय में 16 अगस्त को अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसपी देहात राम अर्ज, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें