फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को बचाने के लिए रंग मंच जरूरी : राजू गुप्ता

विज्ञापन
एमआईटी में नाटय कार्यशाला का उदघाटन करने के बाद प्रशिक्षक अविनाश देशपांडे का स्वागत करते पालिका - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
संस्कृति को बचाने के लिए रंग मंच जरूरी : राजू गुप्ता
विज्ञापन

धामपुर। उप्र संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार से 25 दिवसीय रंगमंच प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने अतिथियों के साथ नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत की। उन्होंने कहा कि नाट्यदीप के कार्यक्रमों को सराहा। कहा कि संस्कृति को जिंदा रखने के लिए रंग मंच और इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन होना जरूरी है।
एमआईटी में आयोजित कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक अविनाश देशपांडेय ने जनपद बिजनौर को पहाड़ और मैदान का दिल बतातेेे हुए कहा कि यह वह मिट्टी है, जिसमें पहाड़ और मैदान की संस्कृति का बीज छिपा हुआ है। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, अनिल शर्मा, डॉ. शंकरलाल शर्मा क्षेम, डॉ. भारती चौहान, डॉ. पुनीत नंदन ने नाट्यदीप फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। डॉ. शंकर लाल शर्मा ने कहा कि नाट्यदीप तीन दशकों से निरंतर कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन में प्रयत्नशील है। इससे पहले कार्यक्रम में नवोदित बाल कलाकार मनु विश्वास ने ईश वंदना पेश की। इस मौके पर डॉ. एसके विश्वास, शिशुपाल वर्मा, चौधरी रविकुमार सिंह, अमित गिरी, शिवानी विश्वास, मोनिका रानी, अंशिका भरद्वाज, डॉ. मंजू चौहान, रविप्रताप, तिलक राणा, अजय कुमार, जुगनू, इरफ़ान अहमद, नगमा, मोहित शर्मा, मोहित कुमार, स्वाति, तेजेंद्र राणा, ममता सैनी, प्रीती, कलश आर्य, सिद्धार्थ, जाह्नवी, पूंजी, मनस्वी राजेंद्र, मनु विश्वास, अजय कुमार, अक्ष शर्मा, आदिल, अथर्व जुनेजा, तनु महिवाल, सफल शर्मा, सिद्धि वत्सल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव डॉ. राजेंद्र चौधरी ने सभी का आभार जताया। संचालन हिमांशु विश्वास ने किया। उधर, धामपुर शुगर मिल कैंपस में स्थित पुष्प निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित अभिनेता, निर्देशक अविनाश देशपांडेय के मार्गदर्शन में थियेटर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 03 से 28 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें