फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात पात से ऊपर उठकर संगठित हों हिंदू : साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। महावीर बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम मोहल्ला खतियान स्थित बड़े शिव मंदिर में आयोजित विराट सम्मेलन में पहुंची विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की सदस्य साध्वी डॉ. प्राची दीदी ने हिंदुओं से जात पात से ऊपर उठकर संगठित रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख प्रखर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों ने भारतीय संस्कृति को खत्म करने का काम किया। उन्होंने हिंदुओं को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता मीनू सिसोदिया ने की। संचालन विभोर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, शकुंजबाला, दीपक जैन, विकास जैन, कुलभूषण माहेश्वरी, दिनेश चंद नवीन, रामसिंह सैनी, शुभम, रमेश सिंह, रामानंद, लक्ष्मी सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें