फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी छोड़ने पर हिंदू संगठनों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी छोड़ने पर हिंदू संगठनों में उबाल
विज्ञापन

गंजदारानगर। गांव गंज में गोकशी के आरोपियों को छोड़ने पर हिंदू संगठनों में उबाल है। संगठन पदाधिकारियों ने मंगलवार को गांव जाकर मामले की जांच की। शहर कोतवाल ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव गंज में चार दिन पहले पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गोकशी करते हुए पकड़ा था लेकिन बिना केस दर्ज किए इन लोगों को छोड़ दिया था। इससे पुलिस के खिलाफ हिंदू संगठनों में उबाल था। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से इस बारे में जानकारी ली। मौके पर पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। हिंदू जागरण मंच के विभाग प्रभारी जितेंद्र बैंस ने मामले में पुलिस अफसरों से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा व एसएसआई नरेंद्र गौड़ ने पशुओं के अवशेषों को सील कर जांच के लिए लैब भेजा। अफसरों ने मामले में रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान बजरंग दल के नेता अनिल चौधरी सहित तमाम गांव वाले मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें