मिंशु प्रतिशत-98.6 स्कूल-एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर।
- फोटो : BIJNOR
आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहता है हिमांशु
बिजनौर। एमडी इंटरनेशल स्कूल के छात्र हिमांशु सिंह ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करके माता पिता का नाम रोशन किया है। हिमांशु के पिता राजकीय आईटीआई में अनुदेशक हैं। हिमांशु ने बताया कि वह हर रोज स्कूल से अलग तीन से चार घंटे ही पढ़ाई करता था। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए ही करता था। उसने बताया कि वह यू ट्यूब पर सवालों के जवाब देखता था। इससे सीखने में आसानी होती थी। हिमांशु का कहना है कि वह आईएएस अफसर बनना चाहता है। अगर जरूरतमंदों की सच्ची सेवा करनी है तो सिविल सर्विसेज से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उसका कहना है कि मेहनत से ही सफलता हासिल होती है। युवा अगर सोशल मीडिया का इस्तेेमाल करते हैं तो इसका इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करना चाहिए। कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।