फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गंधौर के हिमांशु का पीसीएस में चयन

विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाला चांदपुर के गांव गंधौर का हिमांशु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांददपुर/जलीलपुर। चांदपुर तहसील के गांव गंधौर निवासी किसान हुकुम सिह के पुत्र हिमांशु ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। हिंमाशु के चयन से परिवार ही नहीं गांव में भी खुशी का माहौल है। हिमांशु का 42वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद के लिए चयन हुआ है। हिमांशु ने ग्रामीण माहौल में रहते हुए अपनी पांचवीं तक की पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से की। उसके बाद हाईस्कूल श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर, इंटरमीडिएट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर से तथा विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। हिमांशु ने बताया कि बीएससी के बाद उन्होंने बिजनौर व दिल्ली से कोचिंग ली। हिमांशु को बैडमिंटन व क्रिकेट खेलने का शौक है। हिमांशु के दो भाई पुलिस में तथा एक भाई स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उनकी एक बहन भी आरपीएफ में सेवारत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें