फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गड्ढों की वजह से मौत पर जिम्मेदार होंगे हाईवे के अफसर

Wed, 24 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में बैठक लेते डीएम उमेश म
विज्ञापन
- डीएम ने सड़कों के गड्ढों को लेकर की सख्त टिप्पणी, हाईवे प्राधिकरण के चेयरमैन को लिखा जाएगा पत्र
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गड्ढों की वजह से अगर सड़क हादसे में मौत हुई तो एनएचएआई के अफसर जिम्मेदार होंगे। यह सख्त टिप्पणी करते हुए डीएम ने जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे अधिकारियों की लापरवाही के बारे में प्राधिकरण के चेयरमैन को पत्र लिखने को निर्देश दिए।

मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा ने विदुर सभागार में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं के आकलन के तहत चयनित नए ब्लैक स्पॉट पर जैबरा क्रॉसिंग, दुर्घटना से बचाव के चिह्न व चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाएं। लिंक मार्ग व मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले स्थानों के पास संकेतक के साथ स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का आकलन करने के लिए एआरटीओ, यातायात अधिकारी की टीम समय समय पर परीक्षण कर कार्रवाई कराएं। परिवहन प्रशासन को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में संचालित वाहनों के फिटनेस इत्यादि का सत्यापन करा लें। इस अवसर पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शादाब खान, उप संभागीय परिवहन अधिकारी गौरीशंकर ठाकुर व शिवकुमार शंकर सिंह, एआरएम रोडवेज राकेश कुमार सिंह, अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें