फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए ग्राहकों ने हाईवे जाम किया

Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अफजलगढ़ बैंक में लगी खाताधारकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌बिजनौर के कासमपुरगढ़ी में दो दिन से पीएनबी की शाखा कासमपुरगढ़ी में कैश नहीं मिलने के विरोध में ग्राहकों ने हाईवे पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर उनके गुस्से को शांत किया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नोटबंदी के दो माह बीतने के बाद भी बैंकों में हालात सुधरने का नाम नहीं है। ग्राहक नरेश, मनोज, गजराम,  अनिल कुमार, फैसल,  दिलशाद आदि ने कहा कि वह अब अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन लगाकर थक चुके हैं। हालांकि उन्हें कोई राहत मिलने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को भी वह वह कैश आने के इंतजार में शाम पांच बजे तक बैक के बाहर कतार में लगे रहे, लेकिन कैश नहीं आया। बुधवार को सुबह छह बजे से बैंक के बाहर  लाइन में लगे हैं। दस बजे बैंक खुलते ही कर्मचारियों ने नोकैश का बोर्ड लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने इसके विरोध में हाईवे पर सुबह 10.30  बजे जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो माह से नकदी की कमी के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कैश की व्यवस्था कराने के लिए बैंक प्रबंधक से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 11.30 बजे जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। उधर,बरुकी में स्थित पीएनबी की शाखा में कैश न होने पर भाकियू ने हंगामा करते हुए मेन गेट पर ताला जड़ दिया। 
 बुधवार को जब पीएनबी बरुकी पर ग्राहक पेमेंट लेने पहुँचे तो बैंक प्रबंधक अनुराग शुक्ला ने बाहर कैश न होने का पेपर चस्पा करा दिया।  गुस्साए किसानों ने भाकियू नेता लोकेंद्र सिंह, बेगराज सिंह तथा धूम सिंह के नेतृत्व में हंगामा करते हुए बैंक में तालाबंदी कर दी। किसानों ने बैंक कर्मचारियों को भी अपने बीच बैठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। किसान बैंक में पचास लाख रुपये का भुगतान मंगाने की मांग कर रहे थे।दोपहर ढाई बजे कैश वैन बैंक पर पहुंची। वैन से बैंक में दस लाख रुपये देने की बात कही गई।  किसानों ने 25 लाख से कम पेमेंट आने पर बैंक न चलने देने का ऐलान किया। शाखा प्रबंधक ने भाकियू भानु के पूर्व जिलाध्यक्ष धूम सिंह की बात मंडल कार्यालय में कराई। यहां से प्रतिदिन 20 लाख रुपये शाखा में भिजवाने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने धरना समाप्त हुआ। धरने में प्रधान संघ के जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, हबीब अहमद, पंकज राठी, मेराजुद्दीन, शुऐब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें