फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग को दोबारा बनवाएगी हाईवे अथॉरिटी

विज्ञापन
नजीबाबाद - जलालाबाद क्षेत्र के निकट क्षतिग्रस्त फोरलेन हाईवे। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे निर्माण अथॉरिटी ने नवनिर्मित मार्ग क्षतिग्रस्त होकर धंसने के मामले को गंभीरता से लिया है। डीजीएम व पीडी संतोष वाजपेयी ने संबंधित निर्माण कंपनी को मार्ग धंसने के कारणों का पता लगाकर तत्काल क्षतिग्रस्त भाग दोबारा बनवाने को कहा है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी हाईवे को फोरलेन कराया जा रहा है। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी मार्ग का निर्माण करा रही है। ढाकी हुसैनपुर के बीच मार्ग निर्माण के बाद वाहनों के आवागमन को खोलते ही मार्ग धंसने की खबर अमर उजाला ने ‘भारी वाहनों का आवागमन शुरू होते ही धंस गया हाईवे’ शीर्षक से प्रकाशित होने को हाईवे अथॉरिटी ने गंभीरता से लिया है। निर्माण इकाई के डीजीएम व पीडी संतोष वाजपेयी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से बुधवार को कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्वयं वे प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। पीडी ने कहा कि निर्माण इकाई से जुड़ी कंपनी व ठेकेदार से तत्काल प्रभावित हाईवे को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें