श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में मनाया उत्सव
बिजनौर/हल्दौर/नगीना। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। साथ ही मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया। शहर के बाबा हरिहर मंदिर, पंचायती मंदिर, गीता नगरी आदि मंदिरों पर पूजा-अर्चना व भंडारों का आयोजन हुआ।
हल्दौर नगर के हरदासपुर गढ़ी मार्ग पर स्थित माता काली के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर पंडित रामानंद शर्मा द्वारा पूर्व पालिका चेयरपर्सन सुमन वर्मा व समाजसेवी सुशील वर्मा द्वारा पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर पंडित अवधेश कुमार शर्मा, मोहल्ला रईसान में स्थित शिव मंदिर पर पंडित महेश गिरी और मोहल्ला कुम्हारयान में स्थित सिद्धबली मंदिर में महाराज भोले कश्यप द्वारा पूजन किया गया। सभासद चंद्रपाल सिंह, गौरव चंद्रा, नरेंद्र कुमार, ओम मारवाड़ी, महिपाल सिंह, ठाकुर राम अवतार सिंह, मोनू कश्यप, मनोहर कश्यप आदि रहे।
बुधवार दोपहर नगीना के बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वर नाथ में भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव मनाया गया। पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले व सभासद गोपाल शर्मा की मौजूदगी में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर उन्हें कढ़ी चावल का भोग लगाया। पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में छठी उत्सव मनाया गया। इस अवसर टीकम चंद गुप्ता, राजेश ठुकराल, रामकुमार यादव, हर्ष गोयल, विकास मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
हल्दौर में माता काली के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्- फोटो : BIJNOR
नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में भगवान श्रीकृष्ण छठी पर पूजा अर्चना करात पंडित विपिन ?- फोटो : BIJNOR