फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईकोर्ट ने किया 11 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में तैनात 11 न्यायिक अधिकारियों का हाईकोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार गैर जनपद में स्थानांतरण किया गया है। विभिन्न जनपदों से 10 न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित होकर बिजनौर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल जैन को लखीमपुर खीरी, प्राधिकरण की सचिव एडीजे नीलू मेनवाल को चित्रकूट, एडीजे हनी गोयल को हापुड़, एडीजे नगीना मनमोहन सिंह को हरदोई स्थानांतरित किया गया है। सिविल जज सीडी/सीजेएम वर्ग में लघुवाद न्यायाधीश शिवानंद गुप्ता को आगरा, सीजीएम अभिनव यादव को गोंडा, अपर सिविल जज नीलम सरोज को फर्रुखाबाद, एसीजेएम नगीना आमोद कंठ एवं अपर सिविल जज अनिशा को रायबरेली स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्ग में अपर सिविल जज मोनिका मिश्रा को बलरामपुर, एसीजे जेडी पूजा शर्मा को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। अपर जिला जज वर्ग में अलका चौधरी महोबा से, एडीजे कल्पना पांडे सहारनपुर से, एडीजे प्रशांत मित्तल बुलंदशहर से एवं एडीजे अनुपम सिंह अलीगढ़ से बिजनौर आ रहे हैं। सिविल जज सीडी/सीजेएम वर्ग में आकाशदीप यादव ललितपुर से, अजय कुमार आगरा से, नीतीश कुमार सिन्हा वाराणसी से एवं नरेंद्र कुमार प्रयागराज से, नैंसी धुन्ना अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर बिजनौर आ रही है। सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्ग में असगर अली श्रावस्ती से बिजनौर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें