बिजनौर में गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते सपा विधायक स्वामी ?
- फोटो : BIJNOR
गंज दानगर। कार्तिक पूर्णिमा पर विदुर कुटी के तट पर लगे गंगा स्नान मेले में हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। चांदपुर से सपा विधायक व पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने हेलिकाप्टर में सवार होकर मेले में आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
रविवार की शाम करीब चार बजे विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में हेलिकाप्टर पहुंचा। मेले में पुष्प वर्षा को देख श्रद्धालु गदगद हो गए। पुष्प वर्षा करते हुए स्वामी ओमवेश ने सभी का अभिवादन किया। लोगों ने मेले में उड़ रहे हेलिकाप्टर को अपने कैमरों में कैद कर लिया। हेलिकाप्टर के गंगा स्नान मेले में आते ही लोगों के पैर वहीं थम गए और और निगाहे आसमान की तरफ हो गई और और हाथ हिलाकर कर स्वामी ओम वेश का श्रद्धालुओं ने अभिवादन किया। गंगा मेला पुष्प वर्षा से महक गया। हेलिकाप्टर को देख बच्चे और महिलाएं बहुत उत्साहित दिखाई दी। संवाद