भारी वाहनों का नगर से प्रवेश पर रोक
नजीबाबाद। पुलिस ने दीपावली को देखते हुए भारी वाहनों का नगर से प्रवेश रोक दिया है। भारी वाहन बाईपास होकर आवागमन करेंगे।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम ने त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और जाम की दृष्टि से नगर से गुजरने वाले हाईवे के वाहनों का नगर में प्रवेश तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। लंबी दूरी के वाहन समीपुर बाईपास और जलालाबाद बाईपास से होकर गुजरेंगे। आजाद चौक से नगर के भीतर आने वाले भारी वाहन भी दीपावली तक बाइपास होकर गुजरेंगे। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि नगर के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शाओं और वाहनों का संचालन भी रोका गया है। सराय चौकी प्रभारी विकास कुमार के साथ थाना प्रभारी ने रोडवेज तथा आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और लोगों की चेकिंग की।