फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमकर बरसे मेघ, शहर की सड़कें बनी तालाब

विज्ञापन
बिजनौर में बारिश से चक्कर चौराहे के पास गांव भोगी मार्ग पर हुए जलभराव से निकालते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। एक सप्ताह के सूखे के बाद मंगलवार को जिले में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव और नालों में उफान की स्थिति बन गई। तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जिले के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में औसतन 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नगीना वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम खराब व बारिश होने से बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। बिजलीघरों में पानी पहुंच जाता है। मंगलवार सुबह फाल्ट से चक्कर रोम, शक्तिनगर समेत कई मोहल्लों की बिजली बाधित रही। बारिश के दौरान पेड़ों की भीगी टहनियां बिजली लाइनों से टकराने के कारण शहर से लेकर गांवों तक दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ प्रथम ओंमकार शर्मा ने बताया कि फाल्ट आदि सही कराकर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।
बारिश से बढ़ती हैं फसलें : कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस समय की बारिश अच्छी है। बारिश से गन्ना, बाजरा, धान, मक्का आदि फसलों के लिए बहुत लाभकारी है। अच्छी बारिश होने से फसलों की बढ़त तेजी से होती है। उत्पादन भी बहुत अच्छा रहता है।

बिजनौर में बारिश से चक्कर चौराहे के पास गांव भोगी मार्ग पर हुए जलभराव से निकालते वाहन। संवाद

बिजनौर में बारिश से चक्कर चौराहे के पास गांव भोगी मार्ग पर हुए जलभराव से निकालते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें