बिजनौर। शनिवार सुबह से ही जनपद में बारिश हो रही है। मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से जनपद की नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। यह बारिश गन्ना, धान और पशुचारे आदि फसलों के लिए लाभकारी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को दिनभर रुक-रूक कर बारिश होती रही।
शहर के कुछ मार्गों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण किरतपुर रोड पर कई जगह बारिश का पानी भरा रहा। लोगों को पानी से होकर ही जाना पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले छात्रों व अभिभावकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। अभिभावक राकेश कुमार, मनीष कुमार का कहना है कि आदर्श नगर के सामने, सेंटमेरी स्कूल के पास और नगीना रोड पर शास्त्री चौराहे के आगे से थाने के पास तक टूटी सड़कों पर जलभराव से होकर जाला पड़ा।
शाम को भी शहर व आसपास में जमकर बारिश हुई। बारिश होने जनपद में धान की रोपाई तेजी से होने लगी है। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।