गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला
नजीबाबाद (बिजनौर)। बिस्किट, कांफैक्शनरी के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में दो वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान भी आ गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
चौक बाजार निवासी सुधीर कुुमार-राजीव कुमार की फर्म अग्रवाल एंटरप्राइजेज का दरियापुर में गोदाम है। बुधवार सुबह करीब छह बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें बिस्किट, मक्खन सहित बड़ी मात्रा में कंाफैक्शनरी का सामान रखा था। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल के अनिल कौशिक, मोहम्मद असलम, विजय सिंह, एके त्यागी, नदीम की टीम ने जान जोखिम में डालकर करीब तीन घंटे में भीषण आग काबू में की। अग्निकांड में कंप्यूटर, इनवर्टर, ई-रिक्शा, दुपहिया वाहन जल गए। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन ने बताया कि निशांत अग्रवाल के गोदाम में हुए अग्निकांड में 15 से 20 लाख रुपये का सामान जल गया।