फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बक्शनपुर में कुत्ते को ले गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। ग्राम बक्शनपुर में पिछले चार दिनों से बस्ती के पास गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम के अश्विनी कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से गुलदार आबादी के पास देखा जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात गुलदार आबादी क्षेत्र में एक कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। गांव के लोगों ने रात भर जागकर अपने पशुओं की रखवाली की। इन दिनों खेतों में धान की कटाई का कार्य चल रहा है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीण अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं। गांव के गौतम, अमित, सोनू, पुष्पेन्द्र, खूब सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि ने वनविभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें