फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालिब-खालिद पर गुंडा एक्ट में आज सुनवाई

Thu, 16 Oct 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से घिरे तालिब बंधुओं पर गुंडा एक्ट में बृहस्पतिवार को एडीएम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछले सप्ताह ही गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट बनाकर पुलिस ने डीएम कोर्ट को भेजी जा चुकी है। वहां से यह केस एडीएम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सात जुलाई की रात रोबिन चौधरी पर खालिद आदि ने हमला कर दिया था। उस वक्त खालिद और उसके बेटे अब्दुल्ला को गिरफ्तार भी किया गया, हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। बाद में तालिब और आबिद को भी गिरफ्तार किया गया। इनके चार शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
उधर, खालिद बंधु के सऊदी अरब या दुबई जाने की चर्चा चली थी। इसके बाद लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। उधर, पुलिस ने पिछले सप्ताह गुंडा एक्ट में कार्रवाई के लिए डीएम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की। इसके बाद यह मामला एडीएम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया और 16 अक्तूबर सुनवाई के लिए डेट लगाई गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्य सिंह ने कहा कि नोटिस जारी हुए थे। दोनों पक्ष सुनकर ही फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें