फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजी की सुरक्षा पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जजी की सुरक्षा पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम की अदालत में शाहनवाज की हत्या के मामले में अदालतों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में जिला बार की ओर से भी सुरक्षा को लेकर मंडावर रोड की तरफ वाले जजी के गेट को बंद करने पर अपना पक्ष रखा गया। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 जनवरी नीयत की है और मुख्य सचिव से अदालतों की सुरक्षा पर हलफनामा मांगा है।
जिला बार के महासचिव नवदीप सिंह हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ताओं के साथ पेश हुए और जजी परिसर में हुए शूट आउट के बाद मंडावर रोड की तरफ वाले गेट को बंद किए जाने पर अपना पक्ष रखा। हाईकोर्ट को अवगत कराया गया कि यह गेट जजी का मुख्य प्रवेश द्वार है। इस गेट के बंद होने से वकीलों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गेट को खोला जाना अत्यंत आवश्यक है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता भुवनेश कुमार सिंह के अनुसार हाईकोर्ट में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और सुरक्षा को लेकर उठाए गए अब तक कदमों की जानकारी दी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल एवं न्यायाधीश सुनीत कुमार की डिवीजन बेंच में इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 जनवरी नीयत की है और मुख्य सचिव से अदालतों की सुरक्षा पर हलफनामा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज के दो हत्यारोपियों की उम्र की जांच करेगा किशोर न्याय बोर्ड
बिजनौर। सीजेएम कोर्ट में 17 दिसंबर को नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी शाहनवाज अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को नाबालिग घोषित करने की उनके परिजनों की मांग पर सीजेएम ने जांच व अग्रिम कार्रवाई के लिए किशोर न्यायालय बोर्ड भेज दिया है। किशोर न्यायालय बोर्ड हत्यारोपी अकराज और साहिल के मामले पर सुनवाई करेगा कि वे नाबालिग हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें