फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीना सहकारी समिति में कूड़े के ढेर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फीना सहकारी समिति में कूड़े के ढेर मिले
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ के निरीक्षण में किसान सेवा सहकारी समिति फीना के परिसर में गंदगी के ढेर मिले। पानी निकासी की नाली गंदगी से अटी मिली। रतनगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बन रहे आवासों तक का रास्ता कीचड़ भरा मिला। सीडीओ केपी सिंह ने मामले में नाराजगी जताई और निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा।
सीडीओ केपी सिंह नूरपुर ब्लाक की सहकारी समिति फीना पहुंचे। नवनिर्मित गोदाम व कार्यालय भवन को देखा। बताया गया कि कार्यदायी संस्था पैक्सफेड है। सीडीओ ने परिसर में गंदगी तथा नालियां कूड़े से अटी देख कर्मचारियों की जमकर खबर ली। पुराना कार्यालय भवन जर्जर मिला। जिसे निष्प्रयोज्य घोषित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ रतनगढ़ गांव में पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवासों की गुणवत्ता की जांच कराई। लाभार्थियों का आवासों तक जाने का रास्ता कीचड़ से भरा था। रास्ते में पानी भरा था। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा रहता है। पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए रास्ता ठीक कराने को कहा। पनियाला में चेक डैम का निरीक्षण किया। मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की पंचायतों फिरोजपुर नरोत्तम व खानजहांपुर बहादुर में तालाबों की खोदाई कार्य को देखा। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें