फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने की ग्रेड पेय एरियर भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का पे ग्रेड 2800 के एरियर का भुगतान और संविदा कर्मचारियों का एरियर का पांच प्रतिशत भुगतान जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन अध्यक्ष रूपधारा ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला को निम्न वार्षिक देय जैसे पीबीआई, बोनस, एवआरपी डीए का समय से भुगतान करने, सास-बहू सम्मेलन का पिछले तीन वर्षों का भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा प्रत्येक पीएचसी का वैक्सीन कॅरिअर टीकाकरण स्थल पर उपलब्ध कराने, रिक्त उपकेंद्रों पर कराए जा रहे टीकाकरण के लिए आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, ब्लॉक स्तर से लॉजिस्टिक न मिलने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला को दंडित न किया जाए। रिक्त उपकेंद्र की आरसीएच रजिस्टर की जिम्मेदारी आशा व संगिनी को दी जाए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व अन्य कर्मचारी की जीपीएफ और सर्विस पासबुक छह माह में एक बार पूर्ण करके दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नूरपुर पीएचसी पर पोलियो का भुगतान जल्द कराने, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला का ही कार्य लिया जाने की बात कही। एरियर भुगतान का जल्द नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर सविता रानी, सुशीला देवी, नूतन भारती, सुनीता सिंह, बबीता भारती, आराधना चौहान, सीमा रानी, अनिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें