धामपुर। धामपुर चीनी मिल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को फिर चेकिंग की। जिस कर्मचारी के मुंह पर मास्क नहीं लगा था। उसे मास्क लगाने को प्रेरित किया। कहा कि बगैर मास्क के ड्यूटी करना मिल प्रबंधन के आदेशों का उल्लंघन है। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
टीम में शामिल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज श्रीवास्तव ने सुरक्षा अधिकारी संजीव त्यागी के साथ मिल के विभिन्न प्लांटों में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर तो कर्मचारी बगैर मास्क के ड्यूटी पर पाया गया, उसी की क्लास लगाई गई। कहा कि देश में कोरोना महामारी फैली है। ऐसे में बगैर मास्क के ड्यूटी पर आना मिल प्रबंधन के आदेशों का उल्लंघन है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।