फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंकीपॉक्स के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

- सीएमओ ने सतर्कता बरतने के लिए दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंकीपॉक्स को लेकर सरकार ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी करेगा। इसके लिए सीएमओ ने सीएचसी, पीएचसी को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में अभी मंकीपॉक्स का कोई मरीज नहीं मिला है। मार्च 2024 में केरल में मंकीपॉक्स का मरीज मिला था। डब्लूएचओ ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित किया है। सरकार के निर्देश के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में मंकीपाॅक्स को लेकर वार्ड तैयार कर लें। जिला सर्विलेंस अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने बताया कि अगर विदेश से आने वाले किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलते हैं तो उस पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग कर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजेगी। साथ ही उन लोगों की बीते 21 दिन का इतिहास पता किया जाएगा।
विज्ञापन


मंकीपाॅक्स के लक्षण
- शरीर पर रैशेज, बुखार एवं लसिका तंत्रिकाओं में सूजन होना
- बुखार, शरीर पर दाने होना
- सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
- पीठ दर्द, कमजोरी महसूस होना
- त्वचा पर लाल चकत्ते या म्यूकोसल घाव का दो से चार सप्ताह तक रहना

ऐसे करें बचाव
- प्रभावित जगहों पर यात्रा करने वाले लोगों को संक्रमित व्यक्ति एवं जानवर के संपर्क में आने बचे
- ग्लव्स, मास्क आदि का उपयोग करें
- बीमार लोगों की देखभाल करें
- जानवरों को संभालने के बाद नियमित हाथ धोएं
- त्वचा से त्वचा का संपर्क करने से बचें
- मुंह से मुंह के मिलने और मुंह का त्वचा के संपर्क में आने से बचाव करें


मंकीपॉक्स को लेकर शासन से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विदेशों से आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।- डॉ. पीआर नायर, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें