फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीना में लगा स्वास्थ्य शिविर, 89 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फीना में लगा स्वास्थ्य शिविर, 89 मरीजों की जांच
विज्ञापन

शिवाला कलां। गांव फीना में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बुखार के मरीजों की जांच के लिए शिविर लगाया। जिसमें 89 लोगों की जांच कर दवाई वितरित की गई।
रविवार को आर्य इंटर कॉलेज फीना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शिविर लगाया। जिसमें मरीजों के खून के नमूने लिए गए। शिविर में 89 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरण की गई। 25 मरीजों की मलेरिया की जांच और छह मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फीना में बुखार के बढ़ते प्रकोप की वजह से लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार के मरीजों की जांच कर रहा है। डॉ. गंधर्व ने बताया गांव में घर-घर जाकर मरीजों से जानकारी ली जा रही है। बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे घट रही है। जल्द ही गांव की स्थिति सामान्य हो जाएगी। शिविर में फार्मासिस्ट राजीव मोहन, प्रेम कुमार, शोभित कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव फीना में फॉगिंग कराई जाएगी। लार्वा पेस्टीसाइज गांव में भेज दिया गया है। साथ ही मलेरिया की टीम गांव में जाकर मरीजों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अब बुखार के मरीजों की स्थिति सुधर रही है। मरीजों की जांच के लिए चार शिविर लगाए गए हैं। अगर फिर से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उनकी जांच की जाएगी - डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें