फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर पीएम एमवीवाई के बारे में बताएंगी आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर पीएम एमवीवाई के बारे में बताएंगी आशा
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने के लिए एक सितंबर से जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी बीच अब आशाएं घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को पीएम एमवीवाई के बारे में बताएंगी।
एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले देखभाल के लिए इस सप्ताह में शिविर लगाया जाएगा। जिसके चलते आशाओं से अपने क्षेत्र की गर्भवतियों के पास जाकर फार्म भरने को कहा जा रहा है। जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके। योजना के तहत अभी तक 99 हजार से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है। जो गर्भवती योजना का लाभ लेना चाहती हैं, वह नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, उपकेंद्र में आशा से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए 104 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत एस चंद ने कहा कि पात्र लाभार्थी सीएमओ कार्यालय आकर अधिक जानकारी ने सकते हैं। पीएम एमवीवाई के बारे में गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशाएं भी घर-घर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें