फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमारी से उबर रहा था... हालात से हार गया जवान

Sun, 24 Aug 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर बैराज में कूदने वाला फौजी राहुल और उसका बेटा। स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। सीमा सुरक्षा बल में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात राहुल ने बीमारी से लड़ने के लिए खूब संघर्ष किया। छह महीना पहले जीबीएस बीमारी के चलते घर अवकाश पर आया। अब उसकी सेहत में सुधार हुआ तो हालातों से हार गया। जिसने बेटे प्रणव के संग गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद के रहने वाले राहुल ने दारानगर गंज निवासी मनीषा ठाकुर से साल 2023 फरवरी में प्रेम विवाह किया, हालांकि इस विवाह में दोनों ही परिवारों की रजामंदी भी शामिल रही। डेढ़ साल पहले मनीषा ने बेटे प्रणव को जन्म दिया। मगर बेटा पूरी तरह से स्वस्थ होने के बजाए जन्मजात बीमारी क्लब फुट (पैरों के तलवों का तिरछा होना)। मनीषा और राहुल बेटे का इलाज कराते रहे। अब बेटा प्रणव पैरों पर चलने लगा था।
इसी बीच छह महीना पहले जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) बीमारी ने राहुल को घेर लिया। जिसके चलते उसे अवकाश लेना पड़ा। शुरुआत में उसकी बीमारी को लकवा समझा गया। खैर, इलाज कराने से राहुल की सेहत ठीक हो चली थी। राहुल के रिश्ते के भाई ने बताया कि वह पानी का गिलास भी हाथ से नहीं पकड़ पाता था। हालांकि अब सब ठीक होने लगा था।
विज्ञापन

n एक ही गेट के सामने लगाई दोनों ने छलांग : मनीषा और राहुल में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 19 अगस्त को अनबन के चलते मनीषा ने बैराज के गेट नंबर 17 के सामने से गंगा में छलांग लगा दी थी। उस दिन यह दो बजे का वाकया रहा। अब इसे संयोग कहें या कुछ और मगर राहुल ने भी बेटे के संग गेट नंबर 17 के सामने से ही गंगा में छलांग लगा दी। यह समय भी करीब दो बजे का ही था। मनीषा के भाई अनिकेत ने बताया कि राहुल और उसके परिवार वाले मनीषा का उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें