चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी हर्ष वर्मा के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। हर्ष की जन्मदिन से एक दिन पहले ही हत्या कर दी गई।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी हर्ष वर्मा का शनिवार को जन्मदिन था। शुक्रवार को हर्ष की गांव स्याऊ में हत्या कर दी गई थी। मृतक हर्ष के भाई शुभम वर्मा ने स्याऊ निवासी लवी, उसके पिता लेखराज सिंह व कुछ अन्यों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस फोन कॉल डिटेल को भी खंगालने में लगी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई हुई है। पकड़े जाने पर सही स्थिति का पता लगेगा। संवाद