फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिंदू संगठन और ब्राह्मण समाज के लोगों ने शहर कोतवाली में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

-बिजनौर- नगीना रोड पर जाम भी लगाया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर एक युवक ने पूजा और दक्षिणा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। आक्रोशित लोगों ने शहर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, बिजनौर-नगीना मार्ग पर जाम भी लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को हिंदू संगठन और ब्राह्मण समाज के लोग शहर कोतवाली पहुंचे, जिन्होंने काफी देर तक प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले गौरव धीमान ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है। इससे सनातन हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है साथ ही ब्राह्मण समाज की भावनाएं भी आहत हुई हैं। आरोपी गौरव धीमान पहले भी आपत्तिजनक पोस्ट कर चुका है। बता दें कि पोस्ट में आरोपी ने पूजा, दक्षिणा को पाखंड तक कह डाला। इससे संपूर्ण सनातन समाज में आक्रोश फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने शहर कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करके अपना विरोध भी दर्ज कराया। साथ ही शहर कोतवाली के सामने कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। आखिरकार पुलिस ने आरोपी गौरव धीमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रदर्शन करने वालों में सूरज भारद्वाज, सिद्धार्थ पंडित, सतीश शर्मा, अमित वर्मा, रमेश, अभिषेक भारद्वाज, अतुल, अभिषेक, हर्षित सैनी, अभिषेक पाराशर, अमित शर्मा, अनूप पाराशर, शोभा शर्मा आदि समेत काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें