फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Thu, 06 Apr 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नगीना। जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में भी ढोल-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई है। बालाजी महाराज को 151 किलो के एक लड्डू का भोग लगाया। बालाजी के मंदिरों में हवन पूजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शहर में बालाजी मंदिर ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल रथ यात्रा निकली गई। भक्तों ने हाथों से रथ को खींचा। शहर में 128 जगह बालाजी महाराज के भव्य रथ का स्वागत हुआ। शाम के समय बालाजी मंदिर में महाआरती आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्री श्री 108 अजय दास महाराज, उज्जवल शर्मा, प्रांजल शर्मा, राजू खन्ना, चंद्र शर्मा, टिंकू चौधरी, सतवीर चौधरी, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।
नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ परिसर में श्री बालाजी सेवा मंडल की ओर से हवन पूजन, सुंदरकांड का आयोजन किया गया। श्री बालाजी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग स्थित मंदिर, तहसीलदार आवास पर पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, सुशील अग्रवाल, पंडित सचिन शर्मा, राकेश अग्रवाल, शीतांशु अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रोहित गुप्ता, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




बजरंगबली की शोभायात्रा निकाली
राजा का ताजपुर/अफजलगढ़। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ मां काली मंदिर के पुजारी गोविंद महाराज ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बाबूराम शर्मा, सुरेश सैनी, रामकुमार कश्यप, रामभजन सैनी, धर्मअवतार वर्मा, विवेक सरोहा, योगेश सैनी, विनोद दिवाकर आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ के शिवमंदिर में हवन यज्ञ कर बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके एएसपी पूर्व धर्म सिंह मार्छाल बालाजी समिती के अशोक अग्रवाल, अतुल जैन, राहुल पाठक, अमन अरोरा, संजय जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में इलमा ने जो संकट में प्राणी उसके जीवन का उद्धार हुआ नामक गीत प्रस्तुत किया।

जन्मोत्सव पर किया हनुमान का गुणगान


हल्दौर/पैजनिया। नगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में बालाजी कीर्तन मंडल की ओर से पोखर बाजार स्थित जमुनादास धर्मशाला में हवन पूजन किया गया। मोहल्ला रईसान में श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर, नवजीवन मेटरनिटी एवं चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर, गांव हरदासपुर गढ़ी मार्ग पर वर्मा बैंक्वेट हॉल में भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व पालिका चेयरपर्सन सुमन वर्मा, समाजसेवी सुशील वर्मा, सागर सिंह, करन सिंह, प्रमोद चौहान, डॉ. सोनवीर, डॉ. दीपा आदि मौजूद रहे। पैजनिया के हनुमान मंदिर पर पुजारी नरेश महाराज ने विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड का आयोजन किया। पुष्पराज त्यागी, रमन त्यागी, सुनील त्यागी, संजय त्यागी, बलराम सिंह, चंद्रपकाश, सत्यप्रकाश, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।


हवन के बाद किया भंडारे का आयोजन
कोतवाली देहात/किरतपुर/स्योहारा। गांव बिश्नोई वाला स्थित हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गांव शादीपुर, बरुकी, बांकपुर में भी मंदिर पर हनुमान जी को भोग लगाया गया। कई स्थानों पर हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, शुभम कुमार, निपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सूरज सिंह, यशपाल सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। किरतपुर में श्री निर्लेश्वेर महादेव मंदिर में हवन पूजन किया गया। बाबा के शृंगार के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं छप्पन भोग लगाया गया। संजीव वर्मा उर्फ सोनू, स्पत्निक, पंडित गणेश दत्त, ध्यानी, राकेश महेश्वरी, विजय कालरा, आकाश दीप गोयल, नवनीत मित्तल आदि मौजूद रहे। स्योहारा में जन्मोत्सव जुलूस से पहले ठाकुर मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जुलूस ठाकुर मंदिर से हिन्दू चौधरियान, रियासत, गुरुद्वारा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ठाकुर मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर डाॅ. मनोज वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, डाॅ. विनीत देवरा, नीरज अग्रवाल, अनिल कुशवाहा, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।

श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया

चांदपुर। लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिवांश वर्मा ने हनुमान जी का प्रतिरूप धारण किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, भूमिका, अवनि, पाखी चंद्रा, कृतिका पाराशर, परिधि शर्मा, अलीना, ख्याति त्यागी, छवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें