जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
नगीना। कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में जहां एक तरफ कुछ लोग अवसर का फायदा उठाते हुए तमाम जरूरी चीजों पर कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने में लगे हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगीना में कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसकी सब जगह प्रशंसा हो रही है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया की पार्टी के निर्देश पर ‘सेवा ही संगठन, सेवा भी समर्पण भी’ के नाम से कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया है। कार्यकर्ताओं की एक टोली बना दी गई है, जिनके नंबर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए गए हैं। नगीना नगर में किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को यदि भोजन व दवाई की समस्या होगी तो उसके घर से कॉल आते ही भोजन व दवाई की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। दोपहर के भोजन के लिए सुबह नौ बजे तक तथा शाम के भोजन के लिए दोपहर तीन बजे तक सूचित करना होगा।
चिकित्सक से मोबाइल पर परामर्श लेने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके मदद ले सकता है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 8445676029 जारी किया है। भोजन की व्यवस्था कराने वाली टीम में नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई (9760635999), बालाजी सेवा मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल (7017977563), बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल (9412118320) तथा दवाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाली टीम में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सौरभ मित्तल (9927050172), पार्टी के कार्यकर्ता पारितोष कौशिक 8533964611 शामिल है।