फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने लगायी हस्त शिल्पकला प्रदर्शनी

विज्ञापन
बिजनौर क्लब में विवेक कॉलेज की ओर से आयोजित हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी को देखते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। विवेक कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के तहत बिजनौर क्लब में हस्त शिल्पकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा निर्मित बच्चों के कपडे़, प्लाजो, कुर्ती, स्कर्ट, विभिन्न प्रकार के दुपट्टे, बेडशीट, कुशन कवर, टेबल मैट, घर के सजावट के समान, जूट के बैग, तोरन, दीपक, जैली कैंडल और अन्य खाद्य पदार्थों आदि को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजू जैन, डा. सीमा चौधरी, पारुल शर्मा व डा. अनुभा विश्नोई, महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक डा. ओपी गुप्ता, प्राचार्या डा. दीप्ती डिमरी द्वारा संयुक्त रुप से दीप जला कर किया। डॉ. सीमा चौधरी और अंजू जैन ने कहा कि आज नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। विज्ञान व तकनीकी सहित लगभग सभी क्षेत्रों में उसने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। कार्यक्रम में प्रेरणा वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें