बिजनौर में बेमिसाल कार्यक्रम के तहत स्कूलों में मंगलवार को हैंडवॉश डे मनाया। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मिल देने से पहले हाथ धुलवाए गए ।
डीएम के निर्देश पर बेमिसाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 16 से 21 मई तक स्वच्छ सप्ताह मनाया जा रहा है।
जिसके तहत सोमवार को वाद विवाद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, उच्च प्राथमिक विद्यालय, भाटान और काजीपाड़ा के स्कूलों में बच्चों को हैंडवॉश के बारे में जानकारी दी गई।
उधर, न्याय पंचायत धर्मनगरी के प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, हेमराज कॉलोनी में अवनीश भारद्वाज, इस्लामपुर दास में नीता सेठी, धर्मनगरी में सुशील शर्मा की देख रेख में बच्चों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी।
वहीं, न्याय पंचायत बरूकी में संकुल प्रभारी सुलक्षणा आर्या की देख रेख में स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता अभियान के टिप्स दिए गए। उधर बिजनौर। किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी में खुले में शौचमुक्त सप्ताह बेमिसाल बिजनौर के तहत वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने पुरस्कृत किया। हैंडवाश डे के उपलक्ष्य में छात्रों को हाथ धोने के लाभ बताए गए। उन्होंने बताया कि 46 प्रतिशत बीमारियां हाथ ठीक से साफ किए बिना भोजन करने से होती है।
बीएसए के गोद लिए गांव गंजालपुर में संकुल प्रभारी धर्म सिंह के निर्देशन में हैंडवॉश डे के महत्व के बारे में बच्चों को बताया गया। वरिष्ठ सह समन्वयक आदर्श कुमार गुप्ता से ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के शिक्षकों से 21 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिक्षकों से रुचि लेने को कहा है और बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता कराने पर जोर दिया है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में बेमिसाल बिजनौर अभियान के अंतर्गत हैंडवाश डे मनाया गया। प्रधानाचार्य राजुल त्यागी ने बताया कि हाथ धोना क्यों जरूरी है।