हस्त निर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाई
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व गृह विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सेविकाओं ने हस्त निर्मित सामान की प्रदर्शनी आयोजित की। प्राचार्या डॉ.जकिया रफत, महाविद्यालय प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण गुप्ता, हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सविता मिश्रा, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष शिखा मालवीय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वयं सेविकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शारदा द्विवेदी ने छात्राओं को कारीगरी में निपुण होने का आह्वान किया।