फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी
विज्ञापन

बिजनौर। मतदान हो चुका है और मतदान के गुणाभाग होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी हुए तो उसमें मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे रही। वह भी 3.25 प्रतिशत ज्यादा। अब बात विधानसभावार करें तो चांदपुर, नजीबाबाद और धामपुर की महिलाएं जिले में मतदान करने में सबसे आगे रही। इसके अलावा चांदपुर, धामपुर, बढ़ापुर के पुरुष अन्य विधानसभा के मुकाबले मतदान करने में आगे रहे।
विज्ञापन

जिले की आठों विधानसभा में मतदान हुआ है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी अधिकारिक आंकड़े में कुल मतदान 66.18 प्रतिशत बताया जा रहा है। अब बात महिला और पुरुष मतदान की करें तो महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा। जिलेभर में 64.65 प्रतिशत पुरुष और 67.90 प्रतिशम महिलाओं ने वोट डालें हैं। बात विधानसभा के लिहाज से करें तो चांदपुर में 69.85 प्रतिशत, नजीबाबाद में 69.24 प्रतिशत, धामपुर में 69.20 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जो जिले के महिलाओं के औसत मतदान 67.90 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। अब बात पुरुषों के मतदान की करें तो बढ़ापुर में 65.15 प्रतिशत, धामपुर में 66.07 प्रतिशत और चांदपुर में सबसे ज्यादा 67.74 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। जिले में पुरुषों का औसत मतदान 64.65 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विधानसभा पुरुष मतदान महिला मतदान अन्य मतदान कुल मतदान
नजीबाबाद 64.88 69.24 4.76 66.92
नगीना 62.16 66.68 0.00 64.30
बढ़ापुर 65.15 68.91 14.29 66.91
धामपुर 66.07 69.20 0.00 67.53
नहटौर 63.10 68.28 12.50 65.53
बिजनौर 64.26 64.13 0.00 64.20
चांदपुर 67.74 69.85 0.00 68.72
नूरपुर 64.00 67.73 20.00 65.75
योग 64.65 67.90 5.26 66.18
नोट: यह मतदान के आंकड़े प्रतिशत में दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें