फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद-कीर्तन में गूंजे गुरु नानक देव के संदेश

विज्ञापन
नजीबाबाद के गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब पाठ करते ज्ञानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
शबद-कीर्तन में गूंजे गुरु नानक देव के संदेश
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब पाठ आयोजन हुआ। शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया गया।
गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व गुरु नानक शाही श्री सिंह सभा परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनमोहन सिंह, मंत्री गुरमीत सिंह, जगमोहन सिंह, ग्रंथि उपकार सिंह के नेतृत्व में सुखमणि साहिब पाठ शबद-कीर्तन और कथा वाचन से गुरु नानक देव के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से आए कथावाचक भाई सुखदेव सिंह ने गुरु नानक देव जी की महिमा का बखान किया। बठिंडा से आए भाई जसप्रीत सिंह, हजूरी रागी जत्था के भाई अजीत सिंह ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु जी का लंगर बरताया गया। मंच संचालक दिव्यजोत कक्कड़ के संचालन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह वाधवा, मनमोहन सिंह कोहली, जितेंद्र कक्कड़, सरदार बलबीर सिंह, सर्वजीत सिंह, मनप्रीत कौर, परविंदर कौर, मनिंदर कौर, बलजीत कौर, मिशन प्रीत कौर सहित सिख समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नजीबाबाद के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालु महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें