फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आज शुरू होगा गुड़ महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आज शुरू होगा गुड़ महोत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिवसीय राज्य गुड़ महोत्सव छह मार्च आज से लखनऊ में शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में पहली बार देश के विभिन्न राज्यों की आधुनिक टेक्नोलॉजी से गुड़ बनाने वाली मशीनों का प्रदर्शन होगा।
लखनऊ के गोमतीनगर में प्रस्तावित गुड़ महोत्सव में प्रदेश के गुड़ निर्माताओं को बुलाया गया है। गुड़ निर्माता विभिन्न प्रकार के गुड़ का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में प्रतिभाग करने को प्रदेश से 70 गुड़ निर्माताओं का चयन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 18 गुड़ निर्माता प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें बिजनौर के सात गुड़ निर्माताओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि महोत्सव में पहली बार गुड़ व चीनी बनाने वाली नवीनतम तकनीक की मशीनों का प्रदर्शन होगा। गुजरात राज्य की अहमदाबाद, राजकोट, कानपुर के शुगर टेक्नोलॉजी संस्थान, समेत महाराष्ट्र, पंजाब के विशेषज्ञ अपने संस्थान की मशीनों की तकनीक की जानकारी देंगे। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम पांच बजे करेंगे। महोत्सव सात मार्च तक चलेगा। राज्य गुड़ महोत्सव में गन्ना किसानों को भी बुलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों से संवाद करेंगे। लेकिन किसान इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें