फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रसूलपुर में गुलदार का शावक पिंजरे में फंसा

विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर मुजफ्फर उर्फ मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया गुलदार।
विज्ञापन
शावक की उम्र आठ माह, बढ़ापुर रेंज कार्यालय लाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। करीब दो माह पूर्व ग्राम रसूलपुर मुजफ्फर उर्फ मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में रखे गए पिंजरे में बृहस्पतिवार की रात गुलदार का शावक फंस गया। शावक की उम्र आठ माह है। उसे बढ़ापुर रेंज कार्यालय ले जाया गया है।
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मुजफ्फर उर्फ मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधान नासिर खां ने करीब दो माह पूर्व बढ़ापुर रेंज कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के निकट पिंजरा लगाने की मांग की थी। वन विभाग ने तत्काल गांव के बाहर नवाब अली के गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया था। शुरुआती दिनों में बकरी को बांधा गया था। मगर, गुलदार की कोई गतिविधि नहीं मिलने पर वन विभाग ने बकरी को पिंजरे से हटा दिया। पिंजरा खाली अवस्था में गन्ने के खेत में रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात गुलदार का शावक इस पिंजरे में फंस गया। शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शावक की अनुमानित आयु सात-आठ माह के बीच की है। उसे बढ़ापुर रेंज कार्यालय ले गया। पशु चिकित्सक डाॅ. कौशल किशोर की टीम ने शावक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें