फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के लिए किया आवेदन, जल्द मिलेगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमापुर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिला
विज्ञापन

-धामपुर सीएचसी सहित नौ स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को जल्द मिलेगा प्रमाण पत्र
-38 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र देने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र शुरू किए गए हैं। जिन्हें अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है। एक केंद्र को प्रमाण पत्र मिल गया है। धामपुर सीएचसी सहित नौ अन्य केंद्रों को जल्द ही प्रमाण दिया जाएगा।

जिले में 339 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पहले चरण में इनमें से 38 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक केंद्र को 625 बिंदु पूरे करने हैं। 10 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के बिंदु पूरे होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है। इनमें से स्योहारा क्षेत्र के जमापुर स्वास्थ्य एंव कल्याण केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिल गया है। वहीं धामपुर सीएचसी और हल्दौर क्षेत्र के चौंकपुरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को इसी महीने प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन केंद्रों के एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन
डॉ. हितेंद्र कुमार ने बताया कि जमापुर स्थित केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिल चुका है। हल्दौर ब्लॉक के गांव चौंकपुरी, खेड़ी थप्पा, अगरी, चंदक के गांव पेदा, नूरपुर के गांव बूची नांगल, हंसुपुरा, स्योहारा के गांव मंगलखेड़ा, जलीलपुर के गांव शिखरोंडा, कोतवाली ब्लॉक के गांव नंदपुर में बने स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


शासन स्तर से 38 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का पत्र भेजा गया था। इनमें से एक केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिल चुका है। जल्दी ही अन्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें