फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेतों में लगे कैमरा ट्रैप में नजर आया गुलदार

Sat, 06 May 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ क्षेत्र के गांव मच्छमार के जंगल कैमरा ट्रैप में कैद हुआ गुलदार।
विज्ञापन
रेहड़। गांव मच्छमार के खेतों में लगाए गए कैमरा ट्रैप में गुलदार की तस्वीरे नजर आने से वनकर्मी उत्साहित हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। उम्मीद है कि जल्दी ही गुलदार के आतंक से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षु रेंजर महेश गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को गुलदार ने मच्छमार से एक आवारा कुत्ते को उठाकर गांव निवासी हरकेश सिंह के खेत में ले जाकर खाया। खेत में मिले कुत्ते के अवशेष के आधार पर वन विभाग ने आसपास कैमरा ट्रैप लगाए थे। उन्होंने बताया कि रात लगभग दो बजे गुलदार एक बार फिर बचे मांस को खाने के लिए आया। खेतों में लगे कैमरों में उसकी तस्वीरें कैद हो गईं। शुक्रवार को वन विभाग ने गांव मच्छमार के कब्रिस्तान के समीप पिंजरा लगा दिया है। उम्मीद है जल्दी ही गुलदार वन विभाग की गिरफ्त में होगा।
इस मौके पर वन दरोगा जगत सिंह राणा, सहायक अब्बास अली, पूर्व प्रधान पुत्र पवनीश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। हालांकि क्षेत्र में अन्य दूसरे स्थानों पर भी गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। दो दिन पूर्व देर रात बादीगढ़ से एक शादी समारोह से अपने गांव दहलावाला लौट रहे बाइक सवार परिवार को दहलावाला गन्ना सेंटर के नजदीक गुलदार दिखाई दिया। शोर करने पर ग्रामीणों को आता देख गुलदार गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें