फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ में तीन शावकों के साथ फिर दिखी बाघिन

Sat, 06 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर विचरण करते हिरन।
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। स्थानीय इंटर कॉलेज के निकट शुक्रवार के फिर से बाघिन तीन शावकों के साथ नजर आई। स्कूल की ओर से आने वाले बच्चों का बाघिन से सामना हुआ। दूसरी ओर रात्रि में सड़क पर वन्यजीव विचरण कर रहे हैं। जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर पर दिखाई देने वाली बाघिन इंटर कॉलेज के निकट दिखाई दी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर एक बाघ, बाघिन एवं उसके तीन शावक केन्द्रीय कॉलोनी में लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। वन विभाग वन्यजीवों को वनों में रोक नहीं पा रहा है। केवल गश्ती दल ही मौके पर दिखाई देते हैं। केन्द्रीय काॅलोनी निवासी बच्चों रतिया, ज़ैद, देव, दक्ष, अबान, सानिया, अब्दुल्ला आदि का कहना है कि वह कॉलेज जाने के लिए जैसे ही सूखासोत के निकट पहुंचे तो जंगल की ओर से बाघिन सड़क पर आती दिखाई दी। उसके पीछे तीन शावक भी थे।
बाघिन को देखते ही वह घबरा गए और शोर मचाते हुए केन्द्रीय काॅलोनी की ओर आ गए। उधर, बाघ एवं बाघिन के सक्रिय हो जाने पर शाकाहारी जीव मुख्य मार्ग पर आकर अपनी जान बचा रहे हैं। रात्रि में अंधेरा होते ही हिरण, माहे आदि सड़क पर आकर खड़े हो जाते हैं। उनके सड़क पर आ जाने से वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें