फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने माहे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 17 Jan 2024 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर,नूरपुर। गांव असदपुर धमरौली में गुलदार ने एक माहे पर हमला कर मार डाला। मंगलवार शाम ही गुलदार ने नहटौर मार्ग पर एक बाइक सवारों पर भी हमला बोल किया, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन

बता दें कि नहटौर मार्ग पर गांव असदपुर धमरौली में दो दिन पूर्व किसी अज्ञात वाहन से टकराकर गुलदार के एक शावक की मौत हो गई थी। तभी से मादा गुलदार अपने शावक की तलाश में आदमखोर बनी हुई है। बीती रात गुलदार ने एक माहे को निशाना बनाते हुए मार डाला। बीती रात गांव मंडौरा निवासी विवेक पुत्र राकेश यादव तथा आकाश पुत्र महिपाल सिंह दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर रात को बाइक से गांव लौट रहे थे कि नहटौर मार्ग पर गांव धमरौली में एक विवाह मंडप के पास गुलदार ने उन पर झपट्टा मार। जिसमें विवेक का पैर जख्मी हो गया, परिजनों ने विवेक को निजी चिकित्सक में भर्ती कराया। देर रात को ही दूसरी घटना में धमरौला निवासी विनीत कुमार की पशुशाला में गुलदार ने हमले की घटना को अंजाम दिया।

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें