फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांग्रेस ध्वज का अपमान करने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने की निंदा

Wed, 17 Jan 2024 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक गांधी पार्क में हुई। जिसमें उन्होंने कांग्रेस ध्वज का अपमान करने की घोर निंदा की। साथ ही गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा नेताओं को सदबुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष मीनू गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी के नेतृत्व में गांधी पार्क पदाधिकारी एकत्र हुए। गांधी प्रतिमा के सामने राम धुन गाते हुए भाजपा सरकार और उनके नेताओं को सदबुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में 15 जनवरी को कांग्रेस नेता अयोध्या धाम रामलला दर्शन के लिए गए थे। भाजपा नेता और आरएसएस कांग्रेस ध्वज का अपमान किया। जिनके साथ कांग्रेस के ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी ध्वज लेकर चल रहे थे। मंदिर परिसर के बाहर भाजपा और आरएसएस के लोगों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। जिसकी जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने घोर निंदा की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, बिजनौर शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हुमायूं बेग, नहटौर ब्लाॅक अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, अधिवक्ता जफर मलिक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें