फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आबादी के पास में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 08 Apr 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव चमरौला में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव चमरौला निवासी नीरज सहरावत और घसीटा सिंह शनिवार की सुबह गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपने खेत पर गए थे। दोनाें किसानों को खेत पर गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए। नीरज सहरावत ने बताया कि गन्ने के खेत के अंदर जाकर देखा तो वहां जानवर के अवशेष भी मिले। आबादी के पास गुलदार के होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। भय के कारण ग्रामीण खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़े जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें