फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 19 में से छह दर्ज शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
धामपुर पुलिस कोतवाली में संपन्न कार्यक्रम में लोगों की ​शिकायतों को सुनते एसपी पूर्वी धर्म सिंह
विज्ञापन
धामपुर/शेरकोट। पुलिस कोतवाली में शनिवार को संपूर्ण समाधान थाना दिवस में धामपुर और शेरकोट थाने में 19 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से छह का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया।
विज्ञापन

धामपुर में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल माधव सिंह बिष्ट ने लोगों की दर्ज शिकायतों को सुना। इस दौरान चार लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से दो का अधिकारियों ने मौके पर निदान कर दिया। इस मौके पर कानूनगो रथींद्र कुमार, पटवारी दिव्य प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, ललिता, आसाराम, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। शेरकोट थाने में 15 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें चार का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें