फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्दलपुर और पुट्ठा गांव में दिखे गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्दलपुर और पुट्ठा गांव में दिखे गुलदार
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सब्दलपुर व पुट्ठा गांव के जंगलों में गुलदार देखे जाने से किसानों में भय व्याप्त है। किसानों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

गांव सब्दलपुर में शुक्रवार की सुबह को किसान शमशाद और यूनुस खेत में काम कर रहे थे। अचानक गन्ने खेत से निकले गुलदार को देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं क्षेत्र के गांव पुट्ठा में भी बृहस्पतिवार शाम पुट्ठा व खैरपुर मार्ग पर स्थित रामेंद्र की पशुशाला के पास सर्वेश पत्नी रवींद्र सिंह ने गुलदार देख कर शोर मचाया। गांव की ही अंजुम पुत्री शौकत ने सुनील के नलकूप के पास गुलदार देखा। वह दहशत में बेहोश हो गई। लगातार क्षेत्र में गुलदार के देखे जाने से किसानों में भय बना हुआ है। किसान जंगल को जाने से घबरा रहे हैं। किसान सुनील, ताहीर, जुल्फिकार, नरदेव, रामेंद्र, अजय कुमार आदि ने जंगल में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें