फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की मदद से ली जाएगी गुलदार की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे की मदद से ली जाएगी गुलदार की लोकेशन
विज्ञापन

बिजनौर। वन विभाग के लिए सिरदर्द बने गुलदार की लोकेशन पता करने के लिए वन विभाग ने ड्रोन कैमरा मंगवाया है। अफसरों के अनुसार मौसम साफ होने पर जंगलों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से गुलदार को ट्रेस किया जाएगा।
जिले में करीब एक माह से गुलदार वन विभाग के लिए सिर दर्द बना है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार ने वन विभाग और जिलेवासियों की नींद खराब कर रखी है। विभागीय अधिकारी गुलदार को पकड़ने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। कफी प्रयासों के बाद भी गुलदार पकड़ में नहीं आ रहा है। डीएफओ एम. सेम्मारान के अनुसार गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए एक ड्रोन कैमरा मंगवाया गया है। मौसम साफ होने पर आकाश में ड्रोन कैमरा उड़ाया जाएगा। इससे गुलदार की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी और वह आसानी से वन विभाग की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर से किया गया लोगों को जागरूक
बिजनौर। डीएफओ एम. सेम्मारान ने बताया कि जिले में सार्वजनिक स्थनों मंदिरों, बस स्टेशन परिसर, रेलवे स्टेशनों आदि में पोस्टर चिपकाकर लोगों को गुलदार से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें