फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नदी के पास घूम रहा गुलदार, दहशत में ग्रामीण

Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- गांव अलियारपुर में ट्रैक्टर पर जा रहे किसानों पर किया हमले का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। शेरगढ़ के मौजा बहादरनगर स्थित गोशाला पर लगातार गुलदार की आमद हो रही है। जिसके चलते गोवंशीय पशुओं पर खतरा मंडरा रहा है। बुधवार रात गुलदार गोशाला में आया और नदी के समीप पिंजरे के चक्कर लगाता रहा। वहीं, गुलदार गांव अलियारपुर में ट्रैक्टर पर गन्ने के खेत में दवाई डालने जा रहे। गुलदार ने किसानों पर हमला करने का प्रयास किया।


गांव शेरगढ़ स्थित गोशाला पर गुलदार की आमद के बाद वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। किन्तु इसके बाद भी दो दिन पूर्व गुलदार ने गोशाला में बंधी बकरी को निवाला बनाकर मार डाला था। गोशाला की देखरेख कर रहे गुरजंट सिंह व बाई सिंह ने उसे भगाया था, लेकिन गुलदार गोशाला पर लगातार आ रहा है। दूसरी ओर गांव भज्जावाला निवासी मनी, रेशु, ब्रह्मपाल व सचिन अपने अलियारपुर स्थित खेतों पर गन्ने में दवाई डालने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। अचनाक उनकी निगाह कुछ ही दूरी पर दौड़ रहे गुलदार पर पड़ी। गुलदार काफी दूर तक ट्रैक्टर के साथ साथ दौड़ता रहा। जब किसानों ने शोर मचाया और ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ाकर हार्न बजाया तब गुलदार जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गुलदार संभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं और कांबिंग की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें