फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोतवाली देहात - पिंजरे में फंसा हादरपुर में घूम रहा गुलदार

Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम हादरपुर में पिंजरे में फंसा गुलदार।
विज्ञापन
- एक सप्ताह में पकड़े जा चुके हैं दो गुलदार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। गांव हादरपुर में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। इसी गांव में तीन दिन पहले भी एक गुलदार पकड़ में आ चुका है। ग्रामीणों के अनुसार अभी एक गुलदार और घूम रहा है।
लगभग आठ दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में क्षेत्रीय किसानों ने तीन गुलदारों को घूमते हुए देखा था। इसके बाद किसान जंगल जाने से घबरा रहे थे। इसकी सूचना किसानों ने वन विभाग को दी थी। वन विभाग द्वारा बुधवार को पिंजरा लगाया गया था। जिसमें बृहस्पतिवार को एक गुलदार फंस गया था। जिसे पकड़ कर वन विभाग वाले ले गए थे। रविवार को भी वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और गुलदार फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान ग्रामीण शुभम भोजयान, मुकेश कुमार, अमरलाल, गौरव, सुंदर, भूदेव सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि अभी एक और गुलदार क्षेत्र में घूम रहा है। पकड़े गए दोनों गुलदार नर बताए जा रहे हैं जबकि मादा गुलदार अभी पकड़ से दूर हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर क्षेत्रीय प्रभारी संजय सिंह राणा के नेतृत्व में वन दारोगा मदन पाल सिंह, अमित कुमार, संजीव कुमार, रुचि कुमारी आदि गांव में पहुंचे तथा गुलदार को अपने साथ ले गए। वन विभाग द्वारा तीसरे गुलदार को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें